मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में ठंड बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने एक से आठवीं कक्षा तक सरकारी और निजी सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
यह आदेश तत्कालिक प्रभाव से 8 जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा।
वर्तमान में जिले में तापमान में गिरावट होने के कारण अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को लेकर यह निर्णय लिया गया है।






