मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा चौक स्थित हरे कृष्ण मैरेज हॉल में मुजफ्फरपुर जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में जनवरी के तीसरे सप्ताह में एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
आयोजन गोबरसही, डुमरी स्थित सेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में होगा। इसमें मुजफ्फरपुर जिला के स्कूल भाग लेंगे।
आयोजन दो आयु वर्गो में आयोजित होगी। बालक वर्ग 10 से 15 वर्ष एवं बालिका वर्ग में 9 से 14 वर्ष।
इस बैठक में वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश मणि, उपाध्यक्ष अभय कुमार, प्रीतीश कृष्ण, रॉबीन रंगकर्मी, प्रियंका शर्मा, रविकांत, अलका सिन्हा, कुमार केशव,
कृष्णा ठाकुर, गीता कुमारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अभय कुमार (स्पीडो) ने दी।




