मुजफ्फरपुर : जनकपुरधाम जाने के लिए कब से शुरू होगी रेल सेवा जानें?

मुजफ्फरपुर। भारत और नेपाल के बीच बंद रेल सेवा शुरू जल्द शुरू होगी। कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है। भारत के सहयोग से इसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है।

भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच रेल सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से नेपाल के जनकपुरधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी।

भारत के लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष जनकपुरधाम मंदिर जाते है। विवाह पंचमी के अवसर पर तो यहां विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।

यहां होने वाले भगवान राम और माता सीता के विवाह के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु भारत के कोने-कोने से आते है।

बताया जाता है कि बिहार का मधुबनी जिला का जयनगर रेलवे स्टेशन भारत-नेपाल सीमा से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अभी जयनगर और कुर्था के बीच रेल सेवा शुरू होने जा रही है।

जनकपुरधाम इसी रेल रूट पर है। जनकपुर जयनगर से 29 किलोमीटर की दूर पर है। इस परियोजना को इरकान ने पूरा किया है।

कुर्था के आगे बिजलपुरा तक इस परियोजना को विस्तारित किया जाना है, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण अभी केवल 35 किमी लाइन पर ही काम संभव हो सका है। बता दें कि भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा वर्ष 2014 से बाधित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading