बेतिया : आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौ’त, दो अन्य घा’यल

बिहार :  आसमानी बिजली का कहर, बेतिया में आसमानी बिजली की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौ’त हो गयी तो दो अन्य लोग घायल हो गये। सभी मजदूर हैं। घटनापुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव की है।

क्या आकाशीय बिजली से बनाई जा सकती है काम की इलेक्ट्रिसिटी? know how can the power from lightning be converted in electricity – News18 हिंदी

जानकारी के मुताबिक, गांव से पूरब सरेह में ठनका गिरा मृतक महिला उस समय खेत में मौजूद थी। मृतका की पहचान पचपन वर्षीय कलावती देवी के रुप में हुई है। वह ग्रामीण विश्वनाथ साह की पत्नी थी। वहीं दो मजदूर घा’यल हो गए।

घायल मजदूरों की पहचान मुकेश महतो और दीपक बैठा के रूप में हुई है। घटना के समय सभी सरेह में ट्रैक्टर पर गन्ना लोड कर रहे थे। उसी दौरान ठनका उनके शरीर पर गिर गया। बिजली की चपेट में आने से सभी   गंभीर रूप से घायल हो गये। कलावती देवी ने कुछ देर में ही दम तोड़ दिया जबकि, दोनों घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर गांव में शौक का माहौल है। पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने मृतका के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज और मृतका के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

नरकटियागंज एसडीओ धनन्जय कुमार ने कहा है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आपदा राहत कानून के तहत पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading