मुजफ्फरपुर : बेला स्थित स्वामी विवेकानंद सेवा आश्रम में आज स्वामी विवेकानंद का 160वां जन्म तिथि उत्सव मनाया गया। स्वामी भावात्मानन्द से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की वहां बाहरी लोगों को आमंत्रित नही किया गया था।

भीड़ को मद्देनजर रखते हुए वहां पढ़ने वाले 100 छात्र ही उपस्थित थे। बच्चों के बीच स्वामी विवेकानंद की चर्चा की गयी। उनके बीच कुछ उपहार वितरण किया गया। जिसमे उनके शिक्षा से सम्बंधित सामान थे।

बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। बच्चों से हुई बातचीत में बताया की उन्हें स्वच्छ कैसे रहना है, कोरोना से कैसे बचना है तथा कोरोना के सभी नियमों का पालन कैसे करना है ये बताया गया है। इस दौरान बच्चे कोरोना के सभी नियमों का पालन करते नजर आए।