बिहार : कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के निबंधन कार्यालयों में डेढ़ लाख से अधिक जमीन के ऐसे दस्तावेज या केवाला (सेल डीड) हैं, जिनका अभी तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है।
![]()
इनमें से अधिकतर दस्तावेज वर्ष 2014 से 2019 के बीच के हैं। हालांकि, कई दस्तावेज 20 साल से अधिक पुराने भी है।

आशंका यह भी है कि इन दस्तावेजों में कई के तार बेनामी संपत्ति से भी जुड़ सकते हैं, जो जांच का विषय है। कई कार्यालयों में अब ये सड़ने के कगार पर हैं।
हालांकि, विभाग ऐसे केवालदारों को दस्तावेज ले जाने के लिए नोटिस भी कर रहा है। विभाग ने ऐसे दस्तावेजों की सूची बनाकर नोटिस बोर्ड पर चस्पाया है। नहीं ले जाने पर विभाग उसे नष्ट कर देगा।