मुजफ्फरपुर : कोरोना आपदा में युवाओं की टोली करेगी मदद, जाने कैसे?

मुजफ्फरपुर। कोरोना आपदा में युवाओं की टोली बनाकर लोगों की मदद की जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर जिले में सौ-सौ युवाओं को कोरोना वैरियर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। जानकारी के अनुसार जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के रूप में यह अपनी सेवा देंगे।

लर्निंग स्किल्स लिमिटेड नामक दिल्ली की एक एजेंसी 21 दिनों प्रशिक्षण देने के बाद सदर अस्पताल और कांटी सीएचसी में मरीजों को बीमारी के समय सेवा व बचाव के तरीके को प्रयोगिक के तौर पर बताया जाएगा।

इनसे जरूरत पड़ने पर बेसिक केयर, एडवांस केयर, होम केयर, आपातकालीन केयर, सैंपल कलेक्शन और चिकित्सा उपकरण सहायक का काम लिया जाएगा।

युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एजेंसी के विजय कुमार सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा से मिलकर रणनीति बनाई इसके अलावा भी बाढ़, भूकंप समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय भी इन ट्रेंड युवाओं को वेरियर्स के रूप में सेवा लिया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक आदमी को आपदा से बचाव के लिए जानकारी होनी चाहिए। जिनके अंदर समाज सेवा की ललक है वैसे युवाओं को प्रशिक्षण एजेंसी देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading