रविंद्र जडेजा का ”पुष्पा” लुक देख फैंस के उड़े होश, अल्लू अर्जुन के कॉमेंट पर 31 हजार लाइक्स

धमाकेदार एंट्री के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के हर जगह चर्चे हैं। मूवी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब भला इसमें क्रिकेटर्स भी पीछे क्यों रहे ? पुष्पा काअसर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा पर भी दिखा। उन्होंने फिल्म से अल्लू अर्जुन वाला लुक रीक्रिएट करके अपनी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो जबरदस्त वायरल हो रहा है, लोग इसकी तारीफ करते थक नहीं  रहे हैं। वहीं रविंद्र के पोस्ट पर अल्लू अर्जुन का भी कॉमेंट दिखा। जडेजा ने फिल्म का डायलॉग लिखा है साथ ही स्मोकिंग से जुड़ा डिस्क्लेमर भी दिया है। मजेदार बात ये है कि इस पर अल्लू अर्जुन के कॉमेंट को अब तक 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Pushpa: Shooting for Allu Arjun and Rashmika Mandanna starrer suffers a delay; here's why

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा जबरदस्त हिट हो चुकी है। फिल्म देखकर आने वाले लोग अल्लू अर्जुन के स्वैग और डायलॉग्स कॉपी कर रहे हैं। अब क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जो कि चोट से रिकवर हो रहे हैं, उन्होंने भी फैन्स को अपना जबरदस्त अंदाज दिखाया है।
जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह फिल्म पुष्पा के अल्लू अर्जुन के लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, क्या आपने पुष्पा नाम से फूल समझ लिया था? वह आग है।

अल्लू अर्जुन ने इस पर फिल्म का डायलॉग कॉमेंट किया है, झुकेगा नहीं। जडेजा के पोस्ट पर अल्लू के इस कॉमेंट को 31 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और 500 से ज्यादा कॉमेंट्स हैं।

रविंद्र तस्वीर में बीड़ी पीते दिख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लिखा है, यह सिर्फ ग्राफिकल रिप्रेंटेशन के लिए हैं। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इनसे कैंसर हो सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading