मुजफ्फरपुर : डीएम ने बैठक में कोविड से सुरक्षा के लिए की गई तैयारी पर दी जानकारी

मुजफ्फरपुर। डीएम प्रणव कुमार ने कार्यालय कक्ष में वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ जूम मीटिंग की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से कोविड-19 से सुरक्षा के लिए की गई तैयारी, टीकाकरण की स्थिति, जांच की स्थिति, प्रखंड वार संक्रमण की स्थिति की जानकारी डीएम के द्वारा दी गई।

इसके पूर्व डीएम ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया, साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव एवं इस पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर उनके सलाह एवं सुझाव की अपेक्षा भी की।

उपस्थित जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग की तैयारियों से संतुष्ट दिखे। साथ ही सम्मिलित रूप से सबों ने जांच के दायरे को और बढ़ाने, टीकाकरण की स्थिति में अपेक्षित तेजी लाने, तथा यदि स्थिति गंभीर होती है तो ऐसी स्थिति के लिए अलर्ट मोड में कार्य करने का अनुरोध किया।

डीएम ने कहा कि हालात बिल्कुल ही नियंत्रण में है। पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोरोना पर नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। 730 बेडो की व्यवस्था की गई है जिसमें 220 बेड तैयार स्थिति में है जहां डॉक्टर एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 10 -10 बेड तैयार रखे गए है जहां ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा प्रशिक्षित चिकित्सक एवं कर्मी की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम क्रियाशील हो कार्य कर रहा है। होमआइसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी नियमित तौर पर ली जा रही है।मेडिकल किट का वितरण भी किया जा रहा है। टेली मेडिसिन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिले में सदर अस्पताल, एसकेएमसीए च एवं पारू में ऑक्सीजन प्लांट कार्य कर रहा है। जानकारी दी गई कि रेलवे स्टेशन पर जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है । वहां औसतन 3000 जांच प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में विधायक गायघाट निरंजन राय ,नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक कुढ़नी डॉ अनिल सहनी, विधायक कांटी इसराइल मंसूरी के साथ उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सीएस डॉ.विनय कुमार शर्मा ,डीपीएम बीपी वर्मा, डीपीआरओ कमल सिंह के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading