मुजफ्फरपुर : तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. तिमुल सुधा डेयरी द्वारा मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर अपने उपभोक्ताओं के लिए दूध एवं दही की पर्याप्त व्यवस्था की है।
संघ के कार्यक्षेत्र मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान एवं गोपालगंज सातों जिलों में कहीं भी दूध एवं दही की कमी नहीं हो इसका प्रबंध संघ द्वारा किया गया है।
संघ के अध्यक्ष नागेश्वर राय एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने अपने क्षेत्र के सभी दूध उत्पादक बंधुओं, समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं देते हुए संघ को अधिक से अधिक दूध देकर सबल बनाने का आग्रह किया है।
संघ के प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने दुग्ध संग्रहण विपणन एवं प्रसंस्करण सहित संघ के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया एवं उपभोक्ताओं को सुधा ब्रांड पर अपना विश्वास जताया इसके लिए आभार प्रकट किया।
सभी अपने अपने कुशल नेतृत्व में संघ की मांग की पूर्ति हेतु कृत संकल्पित है, इसका असर दृष्टिगोचर हो रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि पर्याप्त मात्रा में दूध-दही उपलब्ध है किसी प्रकार के शंका में नहीं रहे। दिनांक 14 एवं 15 दोनों दिनों में आपके नजदीकी पार्लर और दूध बिक्री केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दूध एवं दही उपलब्ध रहेगा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पैकेट/बाल्टी पर प्रिन्टेंड दर से अधिक का भुगतान नहीं करें। ऐसे लगभग 15 उड़नदस्ता टीमें बाजार में एकल एवं टीम के रूप में पर्यवेक्षण भ्रमणशील है किसी शंका की स्थिति में संघ के टोल-फ्री नंबर 9955536050 पर वार्ता कर सकते है। तिमुल के विपणन प्रभारी उमाकांत ठाकुर ने भी उपभोक्ताओं से धैर्य पूर्वक अपने नजदीकी दुकानों से सुधा का दूध एवं दही लेने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तिमुल का दूध आपके ग्रामीण क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों द्वारा उत्पादित आपूर्ति तथा दही उच्च गुणवत्ता मानकों का अनुपालन करते हुए निर्मित है जो हर दृष्टिकोण से स्वास्थ्यवर्धक है। प्रबंध निदेशक ने जानकारी दिया कि दही-दूध का बाजार 10 तारीख से ही दिखने लगता है। इस बार कोरोना का कुछ असर भी बाजार पर दिख रहा है इसके बावजूद 10 से 15 तारीख तक 13.5 लाख लीटर दूध जो विगत वर्ष से 15 फीसदी अधिक तथा 03 लाख किलो विभिन्न पैक में दही बेचने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईमानदारी से अपने वितरकों एवं रिटेलरों को सेवा देने तथा उपभोक्ता बंधुओं से हर्षोल्लासपूर्वक मकर संक्रान्ति मनाने का आग्रह किया।

