कोलकाता : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हुई बेप’टरी, दुर्घ’टना में छह लोगों की मौ’त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में मयनागुड़ी के पास गुरुवार को 15633 अप बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे प’टरी से उतर कर प’लट गये. इसमें दु’र्घटना में कम-से-कम छह लोगों की मौ’त हो गई। इस दु’र्घटना में 45 लोग घायल भी हो गए। वहीं दु’र्घटनास्थल से चार श’व बरामद किए गए। जबकि अस्पताल में दो लोगों की मौ’त हो गई। कुछ की हालत गंभीर है। इसलिए मृ’तकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

गुवाहाटी में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घ’टना अलीपुरद्वार डिवीजन के अंतर्गत शाम की करीब पांच बजे हुई। दु’र्घटनास्थल एनजेपी (सिलीगुड़ी) और अलीपुरद्वार के बीच है।

एनएफआर के एक बयान में कहा गया है कि बचाव अभियान पूरा हो गया है. दुर्घ’टना के के समय ट्रेन में 1053 यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार छह बोगियां गंभीर रूप से प्रभावित हुई। एक डिब्बा टक्कर के कारण दूसरे डिब्बे के ऊपर चढ़ गया, जबकि के कुछ डिब्बे ढलान से उतर कर पलट गये

कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दुर्घ’टना के बारे में जानकारी हासिल की। बाद में प्रधानमंत्री ने रेल मंत्री से बात की।

वहीं रेलवे ने मृतकों के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों के लिए 25-25 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त हादसे के कारणों की जांच करेंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और महानिदेशक (सुरक्षा) दुर्घ’टनास्थल पर शुक्रवार की सुबह पहुंचेंगे।

शहर के यात्री बोले भगवान का शुक्र है कि बच गये
मुजफ्फरपुर। बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर के भी तीन यात्रियों ने पटना तक सफर किया था। तीनों गुरुवार के अहले सुबह पटना में ही उतर गये थे।

अघोरिया चौक निवासी पुनीत कुमार, साक्षी व आरडीएस कॉलेज के समीप रहने वाले आकाश को जब ट्रेन के दुर्घ’टनाग्रस्त होने की जानकारी मिली तो वह सन्न रह गए। तीनों ने कहा कि वह भगवान का शुक्रगुजार हूं कि वे सुरक्षित ट्रेन से उतर गए।

देर रात तक चलता रहा बचाव कार्य : ज्यादा क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने का काम देर रात तक चला. मदद के लिए 200 के करीब बीएसएफ के जवान भी पहुंचे हुए थे. स्थानीय लोगों ने भी मदद की। कंट्रोल दानापुर- 06115-232398/07759070004, पटना जंक्शन 9341506016/9341505993., सोनपुर- 9771429999, बरौनी 8252912043, मोकामा- 9341506022, आरा – 9341505981

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading