मुजफ्फरपुर : वरिष्ठ एवं मशहूर पत्रकार कमाल खान का हार्ट अटैक से नि’धन हो गया है। उनके नि’धन से पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति उनका ना रहना। देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे।
सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फिल्ड रिपोर्टिंग कभी नहीं छोड़ी। खबर प्रस्तुत करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था। वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने दु:ख जताया है।
उन्होंने कमाल खान के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा के पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्ष’ति है। कमाल खान चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकारिता के मजबूत प्रहरी थे।
बता दें कि लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले कमाल खान न्यूज चैनल एनडीटीवी में लंबे समय से जुड़े थे। उनके पत्रकारिता के अंदाज को लोग काफी पसंद करते थे।
उनके नि’धन की खबर पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दु:ख जताया है। वे लखनऊ सहित देश के अन्य इलाकों में अलग-अलग मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी करते थे।



