बिहार : एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, सोना लू’ट के दो कु’ख्यात अ’पराधी गि’रफ्तार

बिहार : बिहार एसटीएफ को एक साथ दोहरी कामयाबी मिली है। पश्चिम बंगाल में सोना लू’ट कर पुलिस को चुनौती देने वाले कु’ख्यात अमर सिंह उर्फ पहलवान को नालन्दा जिले के राजगीर से गि’रफ्तार कर लिया गया है। वहीं सिवान के गोपालगंज में सोने चांदी के दुकानों को लूट का निशाना बनाने वाले अपराधी सूरज को झारखंड के देवघर से एसटीएफ ने पकड़ा है। इन दोनों कुख्यातों की गि’रफ्तारी बिहार पुलिस के लिए अहम कामयाबी मानी जा रही है।

पलामू में अंतरराज्यीय लूटेरे गिरफ्तार, लूट के कई सामान बरामद – जोहार लाइव

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक अमर सिंह उर्फ पहलवान पटना जिले के सालिमपुर थाना के रूपस महाजी का रहने वाला है। अमर सिंह उर्फ पहलवान पश्चिम बंगाल के आसनसोल, चंदननगर, वर्धमान, सिलीगुड़ी खालपारा और हीरापुर में सोना लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।  इन सभी थानों में इस अपराधी के खि’लाफ सोना लू’ट का केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार बीते नवंबर-दिसंबर महीने में ही सुरेश पासवान ने सिवान के रघुनाथपुर गोपालगंज के उचका गांव में सोने की दो दुकानों को लूटा था। सूरज पासवान पर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में कई कां’ड दर्ज है।

सूरज पासवान ज्यादातर सोना चांदी की दुकानों को नि’शाना बनाता रहा है। बिहार एसटीएफ के अधिकारियों ने इन दोनों गि’रफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इस बात की उम्मीद जताई है कि बिहार में सोना लू’ट की घ’टनाओं में अब कमी आ सकेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading