कोरोना संक्रमण में गिरावट, पाबंदियों में आ सकती है नरमी

बिहार : कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में लागू पाबंदियों पर विचार-विमर्श के लिए गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। बैठक में 21 जनवरी के बाद की पाबंदियों पर निर्णय लिये जाने की उम्मीद है।

Lessons from teaching about the pandemic in real-time | MIT News | Massachusetts Institute of Technology

इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिलों से निरंतर फीडबैक ली जा रही है। पाबंदियों पर जारी वर्तमान आदेश 21 जनवरी तक के लिए लागू है।

मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छह जनवरी के प्रभाव से राज्य में कई पाबंदियां लगाई गई। इसके बाद उन पाबंदियों पर और सख्ती भी बढ़ाई गई है।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिल रहा है। इसको देखते हुए उम्मीद है कि पूर्व से लागू पाबंदियों को और अधिक सख्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.