880 लीटर स्प्रि’ट बरामद, जुड़ रहे नालंदा श’राबकांड से कनेक्शन

पटना : उत्पाद विभाग की टीम ने मिले सुराग के आधार पर अगमकुआं पुलिस के सहयोग से छोटी पहाड़ी स्थित एक गोदाम में छा’पेमारी कर भारी मात्रा में स्प्री’ट बरामद की है। संभावना जताई जा रही है कि स्प्री’ट की खेप ज’हरीली श’राब बनाने में उपयोग में लाया जा रही है। इसका नालंदा में हुए ज’हरीली श’राबकांड से भी कनेक्शन है।

Spirit exposes gangs selling and selling English wine

बुधवार की देर शाम नालंदा से आई उत्पाद विभाग की टीम ने पटना टीम के साथ मिलकर छोटी पहाड़ी स्थित परशुराम रोडवेज के गोदाम में छापेमारी शुरू की। जहां से चार ड्रम स्प्री’ट बरामद की गई है। मौके पर ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है।

सहायक उत्पाद आयुक्त कृष्ण कुमार साह ने बताया कि परशुराम रोडवेज के गोदाम में प्लास्टिक के चार बड़े ड्रम में लगभग 880 लीटर स्प्री’ट बरामद किया गया है। गोदाम में स्प्री’ट मिलने के बाद अगमकुआं पुलिस व नालंदा से आयी उत्पाद विभाग की टीम ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में कागजातों को खंगाल रही है। साथ ही कर्मियों से पूछताछ कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे प्रदेश से स्प्रीट मंगाकर इस ट्रांसपोर्ट के जरिए उसे नालंदा भेजा जाता था। सहायक उत्पाद आयुक्त का कहना है कि यदि स्प्री’ट किसी अन्य काम के लिए भी मंगाया जाता है तो उसके लिए लाइसेंस जरूरी है। लेकिन अभी तक न लाइसेंस मिला है और न माल का बिल्टी ही गोदाम में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.