मुजफ्फरपुर : खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस को लेकर किया अ’लर्ट

मुजफ्फरपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर खुफिया एजेंसियों ने जिला पुलिस को चौ’कसी बरतने को कहा है। विशेषकर संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से स’तर्कता बरतने को कहा गया है।

वहीं गणतंत्र दिवस पर जिले में होने वाले समारोह स्थल के आसपास सु’रक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गणतंत्र दिवस पर सं’दिग्ध व अ’पराधी तत्व किसी भी घ’टना को अं’जाम दे सकते है।

विशेष शाखा ने इस संबंध में जिला पुलिस को अ’लर्ट जारी किया है। अ’लर्ट में पुलिस को महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सु’रक्षा चाक-चौबंद रखने की हिदायत दी गई है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और खु’फिया जानकारी एकत्रित करने को कहा गया है।

 

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में आने-जाने वाले पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही होटल, लॉज और धर्मशाला में नियमित जांच अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया गया है।

एसएसपी ने कहा कि सु’रक्षा व्यवस्था पूरी तरह से अ’लर्ट है। वाहन जांच नियमित की जा रही है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर न’क्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अक्सर घ’टनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते है।

वहीं नेपाल से लगी बिहार की सीमा पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। इन इलाकों की नाकेबंदी कर गाड़ियों व रा’हगीरों की जांच करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading