बिहार: इस जिले में शिवलिंग हुआ प्रकट, भारी मात्रा में पहुंचे श्रद्धालु

बिहार: वैशाली में सोमवार को एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी हैं।  दरअसल, मामला वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड से हैं जहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में जमीन से शिवलिंग निकला हुआ देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी और मौके पर ही लोग उस शिवलिंग की पूजा भी करने लगे।

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर स्थित कबीरपंथी मठ की खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोग रोज की तरह ही सुबह-सुबह टहलने गए थे। इसी दौरान लोगों ने जमीन के अंदर से स्वत: ही निकले हुए शिवलिंग को देखा। शिवलिंग को देखकर टहलने वाले लोग दंग रह गए। यह सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई और स्थानीय लोग शिवलिंग की पूजा अर्चना में जुट गए। महिलाएं  शिवलिंग के नजदीक बैठकर भजन कीर्तन गाने लगीं साथ ही पूजा-पाठ भी करने लग गयी।

1 हजार साल पुराने इस मंदिर में शिवलिंग पर खुद ही गि'रता है पानी, नाग-नागिन  देते हैं दर्शन 'हर हर महादेव' - Muzaffarpur News

लेकिन फिलहाल इस शिवलिंग की प्रमाणिकता सिद्ध नहीं हो पाई है। जमीन से स्वत: शिवलिंग निकलने की खबर पाकर दूरदराज से लोग शिवलिंग देखने मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थिति को सामान्य रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद है।

ख़बरों के अनुसार, लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं। पूजा अर्चना करने पहुंची शांति देवी द्वारा बताया गया कि यहां पास में ऐसा हुआ है जिस जमीन से शिवलिंग प्रकट हुआ है वहां एक भव्य मंदिर बनेगा और जो भी शिव चर्चा में शामिल महिलाएं हैं उनका यह आसरा भी होगा।स्थानीय मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि यहां पर भोला बाबा प्रकट हुए हैं। यहां मंदिर बनाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

मालूम हो कि बिहार में मठ मंदिरों की जमीन पर अवैध कब्जा कर उन्हें हथियाने का कई मामला कोर्ट में लंबित है। बिहार सरकार भी मठ मंदिरों को जमीनों को सुरक्षा और संरक्षण देने की बात कह चुकी है, ऐसे में एक खाली पड़े मठ की जमीन से शिवलिंग का स्वतः निकलना और तुरंत में स्थानीय लोगों का जमा होकर पूजा-अर्चना शुरू कर देना कहीं ना कहीं संदेह के घेरे में है।हालांकि पुलिस प्रशासन जमीन खाली करवाने के लिए आई हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.