मुजफ्फरपुर :ला’पता होटल मैनेजमेंट क छात्र का नदी में मिला श’व

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। विगत चार दिनों से ला’पता होटल मैनेजमेंट के छात्र का श’व बेनीबाद ओपी क्षेत्र के नाजिरपुर स्थित बकेया नदी में मिला। युवक की पहचान कांटा दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति संतोष महतो के भतीजा सौरभ सुमन उर्फ राजा 24 के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह 20 जनवरी से ला’पता था। वह शिलांग में होटल मैनेजमेंट के अंतिम सेमेस्टर का छात्र था। छठ पूजा में घर आया था। कोरोना संक्रमण के कारण वह घर पर ही रह कर अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

सोमवार की सुबह उधर से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर बकेया नदी के स्लूइस गेट के पास पानी में उपलाते हुए श’व पर पड़ी।

मृ’तक के स्वजनों के अनुसार वह 20 जनवरी को दिन के 11.30 बजे कांटा कालेज में क्रिकेट मैच देखने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौ’टा।

उसके स्वजनों ने काफी खो’जबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर शुक्रवार को उसके पिता सुनील महतो ने बेनीबाद ओपी में सनहा द’र्ज कराया।

बेनीबाद ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट के बाद ही ह’त्या के कारणों का पता चला पाएगा।

वहीं, मृ’तक के स्वजनों ने किसी प्रकार की लिखित व मौखिक शिकायत नहीं की है। पुलिस मा’मले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.