मुजफ्फरपुर : राजद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनायी पुण्यतिथि

मुजफ्फरपुर। शहर के जूरन छपरा स्थित राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर ले चलने वाले और आजादी दिलाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि है।

वर्ष 1948 में आज के ही दिन 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संध्याकालीन प्रार्थना करने के लिए जा रहे थे तभी नाथूराम गोडसे ने उनको तीन गो’ली मारकर ह’त्या कर दी थी।

मौके पर विधायक निरंजन राय, इसराइल मंसूरी, मोसर्रफ प्रवेज, प्रदेश महासचिव छात्र राजद सुधीर यादव, मनोज राय, अभिमन्यु कुमार, मो. सज्जाद, रतन चौधरी ,सकलदेव राय ,मो. हैदर निजामी, चंचल शर्मा, शिवनंदन साह, राहुल यादव, विकास साहनी, मो. सरफराज, मो. हुसैन, मो. इलियास, जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.