मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर गांधी स्मृति पुस्कालय में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सिकंदरपुर स्थित गांधी स्मृति पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ.केसी सिन्हा ने की।

इस मौके पर आए लोगों ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पुस्तकालय सचिव ई.रितेश अनुपम, मनोज कुमार, संजीव चौधरी, गोपाल प्रकाश, उदयभानु,

अजय बजाज आदि ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त ,अपर समाहर्ता राजेश कुमार व एसडीओ पूर्वी डॉ.ज्ञानप्रकाश के साथ वार्ड पार्षद सुनीता भारती ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

नगर आयुक्त ने कहा कि गांधी स्मृति पुस्तकालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा। एसडीओ पूर्वी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.