समस्तीपुर : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

समस्तीपुर। समस्तीपुर विधानसभा अंतर्गत बूथ संख्या-84 के आदर्श नगर में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में पीएम ने प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्रेमभाव रखने पर चर्चा की। उन्होंने मध्यप्रदेश में 50 वर्षीय बाघिन के मृ’त्यु पर लोगों द्वारा उसके भावुक विदाई और राष्ट्रपति के अंगरक्षक में शामिल विराट घोड़े के विदाई पर चर्चा की।

इसके साथ ही पीएम ने लद्दाख में आधुनिक फुटबॉल मैदान बनाने और उससे युवा को मिलने वाले लाभ की चर्चा की।

इस कार्यक्रम में आजादी के 100 वें वर्षगांठ से पहले भारत को सर्वसम्पन्न, शक्तिशाली व वैभवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में देश को आगे बढ़ाते रहने की चर्चा करते हुए, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल,

आत्मनिर्भर भारत मिशन के साथ देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान लोगों ने किया।

 

इस अवसर पर बीजेपी जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, माला शर्मा, बेबी कुमारी सिन्हा, प्रवीण सिंह गुड्डू, सुशील ठाकुर, नथुनी पासवान, विकास झा सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.