27 दिनों बाद बिहार में 1000 से कम नये सं’क्रमित मिले, 2 जिलों में एक भी केस नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 01 लाख 917 सैंपल की जांच की गयी और संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत से कम होकर 0.73 प्रतिशत हो गई। इस दौरान राज्य में 2223 संक्रमित स्वस्थ हो गए और स्वस्थ होने की दर 97.72 प्रतिशत से बढ़कर 97.90 प्रतिशत हो गई। इस दौरान राज्य में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 5081 है। इसके पूर्व 6 जनवरी को राज्य में 5785 सक्रिय मरीज थे।

दो जिलों में नहीं मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के दो जिलों कैमूर व खगड़िया में नये संक्रमित नहीं मिले, जबकि पटना में सर्वाधिक 109 और बेगूसराय में 100 नये संक्रमित मिले। एक दिन पूर्व पटना में 158 व बेगूसराय में 116 नये संक्रमित मिले थे। 

34 जिलों में सौ से कम नये संक्रमित मिले

विभाग के अनुसार 34 जिलों में सौ से कम नये संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। अररिया में 16, अरवल में 3, औरंगाबाद में 3, बांका में 13, भागलपुर में 13, भोजपुर में 15, बक्सर में 19, दरभंगा में 18, पूर्वी चंपारण में 9, गया में 2, गोपालगंज में 23, जमुई में 11, जहानाबाद में 2, कटिहार में 18, किशनगंज में 3, लखीसराय में 3, मधेपुरा में 32, मधुबनी में 23, मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 8, नालंदा में 10, नवादा में 2, पूर्णिया में 61, रोहतास में 17, सहरसा में 22, समस्तीपुर में 27, सारण में 39, शेखपुरा में 7, शिवहर में 5, सीतामढ़ी में 5, सीवान में 9, सुपौल में 10, वैशाली में 34 और पश्चिमी चंपारण में 31 मरीज मिले। वहीं, दूसरे राज्यों से आए नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक 8 लाख 23 हजार 801 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है और इनमें से 8 लाख 06 हजार 497 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 12 हजार 222 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading