बिहार: 15 लाख की शरा’ब बरामद, पिकअप पर ले जाया जा रहा था

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात ALTF टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मालवाहक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

ALTF टीम के अधिकारी ASI शैलेन्द्र कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर बेगूसराय से मालवाहक पिकअप पर भारी मात्रा में शराब लेकर डिलेवरी देने समस्तीपुर की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम ने थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में सदलबल एनएच 28 पहुंचकर गाड़ियों की जांच में जुट गए।

इसी दौरान टीम ने बसढ़िया बॉर्डर के समीप आलू लदी बोलेरो पिकअप गाड़ी ( BR 09 GA 1809) को उसका ड्राइवर, खलासी व तस्कर सड़क पर ही रोककर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला।

सड़क पर गाड़ी छोड़कर भागने के दौरान पुलिस को शक हुआ। जब पिकअप की तलाशी ली गई तो उस पर लोड आलू के बोरे के नीचे कार्टन में छुपाकर रखा अंग्रेजी शराब मिला। टीम में शामिल अधिकारी शराब लदे पिकअप गाड़ी को लेकर थाना पहुंचे।

यहां पिकअप पर 14 बोरा आलू, 750 एमएल का 236 बोतल, 375 एमएल का 479 बोतल, 180 एमएल का 1942 बोतल अरूणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब मिला। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पुलिस शराब तस्कर की पहचान करने में जुट गई है। जल्द ही कारोबारी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading