मुजफ्फरपुर : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट डेढ़ लाख सक्रिय सदस्य बनाएगा : सुरेश शर्मा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर शहर के चक्कर स्थित पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के आवास पर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की बैठक हुई। बैठक में फ्रंट के आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

वही फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए राज्य के सभी 38 जिला में नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर परिषद में महानगर का संगठन तैयार किया जाएगा।

इसके साथ ही संगठन इस वर्ष डेढ़ लाख सक्रिय सदस्य बनाएगा। संगठन समाज की मजबूती प्रदान करने के लिए हर दिशा में कार्य करेगा। 9 फरवरी 2022 को राज्य कार्यकारणी की बैठक पटना सिटी स्थित भूमि विकास बैंक के हॉल में किया जाएगा।

फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की जिस तरह से समाज की राजनीतिक उपेक्षा हो रही है, यह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। इसके लिए फ्रंट अपनी रणनीति तय करेगा।

वहीं 5 फरवरी को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें समाज के हर तबके के लोगों को जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर पीएन सिंह आजाद, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, धरमवीर शुक्ला, सीपी सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, सुनील ओझा, प्रकाश कुमार, प्रमोद मिश्र, बबूलू तिवारी, अमित रंजन, प्रकाश बबलू, सत्यप्रकाश भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.