मुजफ्फरपुर : कोरोना से बचाव के लिए कब से लांचिंग होगा जाइको डी का टीका? जानें

मुजफ्फरपुर। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 7 फरवरी से चार केंद्रों पर लोगों को जाइको डी का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी को लेकर सीएस ने समीक्षा की। चार केंद्र तय किए गए है जहां जाइको डी का टीका लगाया जाएगा।

सीएस ने बताया कि यह टीका दर्द रहित होगा। पूरे राज्य में इसकी एक साथ लांचिंग की गई है। इसमें मुजफ्फरपुर भी है। जानकारी के अनुसार, यह 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए है। दर्दरहित टीका के लिए चार विशेष तरह की मशीनें आई हैं।

एक मशीन से 20 हजार से 30 हजार तक शाट दिया जा सकता है। 28 दिनों के अंतराल पर बारी-बारी से तीनों डोज दी जाएगी। हर सेंटर पर दस-दस हजार डोज दी गई है।

पहली डोज में एक साथ दोनों बांह पर टीका लेना है यह एक डोज होगा। इसके 28 दिनों के अंतराल पर दूसरी व तीसरी खुराक दी जाएगी। खास बात यह है कि यह दर्द रहित है।

डब्ल्यूएचओ के एसमओ डा.आनंद गौतम ने बताया कि जहां टीकाकरण होना है वहां के एएनएम को दो दिनों के अंदर एक बार फिर टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल, मुशहरी व कुढऩी पीएचसी में टीका दिया जाएगा। टीका देने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

पहले से जिले में दो तरह की वैक्सीन थी। कोविशील्ड व कोवैक्सीन के साथ अब जाइको डी टीका मिलेगा। बताते हैं कि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक 28 दिनों पर देनी है। कोविशील्ड की दूसरी खुराक 84 दिनों के बाद दी जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading