मुजफ्फरपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट की उपपब्धियों पर भाजपा सांसद अजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 22-23 का यह केंद्रीय बजट नए भारत की नींव को और सशक्त करने वाला है।
इस बजट से भविष्य के भारत की दशा और दिशा निर्धारित होगी साथ ही आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को और मजबूती मिलेगी। बजट में स्वास्थ्य और कल्याण के साथ भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अधोसंरचना के साथ राष्ट्र को मजबूत बनाने, नवजीवन का संचार करने पर विशेष ध्यान रखा है।
सांसद ने कहा कि आरबीआई द्वारा डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने की योजना आने वाले समय में डिजिटाइजेशन की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
साथ ही सरकार की इस घोषणा के साथ ही बीते कुछ समय से डिजिटल करेंसी को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी हुई थी अंतत: उस पर भी विराम लग गया और साथ ही इस फैसले के बाद आने वाले समय में आयकर के माध्यम से राजस्व में भी वृद्धि की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस केंद्रीय बजट का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना, अन्नदाता किसानों के आय को दोगुना करना, भारत में निवेश

के माहौल का सृजन एवं नियमों को सरल करना, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना, स्टार्टअप की मुहिम को गति प्रदान करना एवं डिजिटाइजेशन के दौर में भारत को अग्रगण्य रखना है।
