बिहार के औरंगाबाद में एक विवाह समारोह के दौरान ह’र्ष फा’यरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेज पर जहां ऑर्केस्ट्रा डांसर ठुमके लगाते नज़र आ रही हैं।

सामने एक युवक पि’स्टल निकालकर हवा में फा’यरिंग करते दिख रहा है। डांस के बीच में शुरू हुई इस ठां’य-ठां’य से वहां मौजूद हर शख्स चौंक गया।

कुछ लोगों को डर भी लगा लेकिन फिर डांसर के ठुमकों और उसके साथ बज रहे ‘चली शामियाना में अब तोहरे चलते गो’ली…’ गाने के शोर में ड’र दब गया और हर तरफ माहौल की मस्ती छा गई।

समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार युवक ने पि’स्टल निकालने के बाद कई बार हवा में गो’ली चलाने की कोशिश की लेकिन गो’ली चली नहीं। इसके बाद किसी ने वीडियो बनाने की बात कही तो युवक ने पि’स्टल रख ली लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से पि’स्टल निकालकर उसने गो’ली चला दी।

हालांकि गो’ली चलने का वीडियो कैप्चर नहीं हुआ लेकिन उसकी आवाज साफ सुनाई दे रही है। ये वीडियो बाद में किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज होने या कार्रवाई होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
