मुजफ्फरपुर : शहर के जवाहरलाल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के सभागार में वर्ल्ड लेप्रोसी-डे के अवसर पर डॉन्ट फॉरगेट लेप्रोसी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका आयोजन लेप्रोसी इंडिया संगठन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपाल के सीईओ वेणुगोपाल ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डब्ल्यूएचओ के जोनल का-र्डिनेटर डॉ.माधुरी लता एवं डॉ.अरुण साह थे। कार्यक्रम का संचालन अपाल इंडिया के पब्लिक रिलेशन इंचार्ज कमलेशचंद्र लाल ने किया।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कुष्ठ मुक्त संसार निर्माण में अपना सहयोग देने की प्रतिज्ञा करते हुए कुष्ठ के नाम पर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
साथ ही कुष्ठ से जुड़े कानून में भेदभाव के स्वरूप को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ छूत की बीमारी नहीं है। इसका तुरंत इलाज होने पर विकलांगता नहीं आती है। भारत में बने सभी कुष्ठ आश्रमों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सभी का पहल आवश्यक है।




