मुजफ्फरपुर। जमीन रजिस्ट्री में धो’खाधड़ी का मामला प्रकाश में आया गया है। बताया गया है कि धो’खाधड़ी व फ’र्जीवाड़ा कर खातियानी निवास की जमीन को ह’ड़पने का प्रयास किया गया है।
मामले में अहियापुर चकगाजी के बैद्यनाथ साह ने नगर थाने में प्रा’थमिकी द’र्ज कराई गई है। इसमें कहा कि रिश्ते में हमारा भतीजा लगने वाला गोतिया सहबाजपुर के वर्तमान सरपंच पति बिरजू साह ने कातिब रंजीव श्रीवास्तव, काजू कुमार साह के साथ मिलकर षड्यंत्र कर जमीन का निबंधन कराते समय धो’खाधड़ी की।
प्रा’थमिकी में आगे कहा कि उपरोक्त लोगों द्वारा बिरजू ने अपनी मां उर्मिला देवी के नाम हमारे जमीन को निबंधन कराने का बात किया। इस पर आवेदक चचेरी बहन के साथ निबंधन कार्यालय गए।
वहां पर कातिब के द्वारा केवाला तैयार किया गया। रजिस्ट्री के समय केवाला पर हमारे व चचेरी बहन का तस्वीर व अंगूठे का निशान आदि लिया गया।
इस दौरान केवाला का पेपर देखने नहीं दिया गया। आवेदक ने कहा कि उनका फर्जी हस्ताक्षर कर सभी जमीन का रजिस्ट्री करा लिया गया। इसके बाद बिरजू से केवाला की कापी मांगी गई तो नहीं दी गई।
बाद में अंचल कार्यालय से दाखिल खारिज भी करा लिया गया है। इसका वि’रोध करने पर मा’रपीट कर जा’न मा’र देने की ध’मकी दी जा रही है। शक होने पर जब नकल निकलवाया तो इन लोगों के ष’डयंत्र का पता चला। तब पुलिस में मामला द’र्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में अहियापुर थाने से एक जमीन मामले में रं’गदारी मांगने के मामले में बिरजू को गि’रफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि आ’रोपितों के पूर्व का भी रिकार्ड खं’गाला जा रहा है, ताकि जांच कर न’केल कसने की कवायद की जा सके। इधर, मामले में प्रा’थमिकी में नामजद किए गए लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई।

