जमुई. भगवान महावीर के जन्मस्थान से सटे परिसर व कुंडघाट से जन्मस्थान तक जाने वाले रास्ते में स्थित राजमहल की खुदाई की जाएगी। ताकि वहां के ऐतिहासिक महत्व से जुड़े तथ्य सामने आ सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को क्षत्रिय कुंड जन्मस्थान में भगवान महावीर की प्रतिमा की स्थापना के मौके पर यह घोषणा की। भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा 27 नवंबर 2015 को चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस ने 6 दिसंबर 2015 को बरामद किया था। इसके बाद से यह प्रतिमा लछुआड़ स्थित मंदिर में थी। तीन साल बाद फिर इसे जन्मस्थान में स्थापित किया गया।