मुजफ्फरपुर : शहर को जलजमाव से बचाने के लिए निगम का क्या हैं मिशन प्लान? जानें…

मुजफ्फरपुर। बरसात के मौसम में शहर को जलजमाव से बचाने के लिए नगर निगम को मिशन प्लान मिला है। जलजमाव की समस्या को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय शामिल हुए।

बैठक में विभाग के प्रधान सचिव की ओर से मानसून पूर्व तैयारी के तहत सौ दिनों के अंदर शहर के सभी नालों के उड़ाही का काम पूरा कर लेना है। सौ दिनों में सफाई को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है।

नगर आयुक्त के अनुसार पहले 60 दिनों में सभी नालों के पहले राउंड की सफाई होगी। उसके बाद फिर 30 दिनों में दूसरे राउंड में सभी नालों की उड़ाही की जाएगी। अंतिम 10 दिनों में सफाई के लिए तीसरा राउंड चलाने का निर्देश दिया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार अप्रैल के अंत तक सौ दिन पूरा हो रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले से नालों के नियमित उड़ाही का काम चल रहा है। जो गाइड लाइन मिला है। उसके अनुसार योजना तैयार कर काम शुरु कर दिया जाएगा।

इसके लिए सिटी मैनेजर, अंचल निरीक्षक व वार्ड जमादारों के साथ जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले से अतिक्रमण के बहाने कई जगहों पर नाला उड़ाही बाधित है।

खास कर शहर के आधा दर्जन आउटलेट पॉइंट जाम है। वहीं अधिकांश मोहल्ले में छोटे-नालों का जुड़ाव बड़े नालों से नहीं है। यह भी एक समस्या है। हाल में फरदो नहर की सफाई के लिए निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है।

जिसमें निविदा की प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं मोतीझील से सटे एक रेलवे ट्रैक के नीचे सफाई के लिए संवेदक को वर्क ऑर्डर दिया गया है। लेकिन अभी तक सफाई नहीं शुरु हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading