मुजफ्फरपुर : कैसे समय पर पूरा होगा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जानें…

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के चौक-चौराहों का कायाकल्प कैसे होगा। दरअसल प्रोजेक्ट के तहत सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी चौक-चौराहों को नया लुक नहीं मिल सका है।

विशेषकर जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान की स्थिति सबसे बदहाल है। स्मार्ट सिटी योजना में शहरी क्षेत्र के छह चौक-चौराहों को चिहिन्त किया गया था, जहां प्लान के तहत सौंदर्यीकरण कर चौराहों को नया लुक देना था।

फिलहाल योजना की स्थिति यह है कि चिहिन्त महज एक हाथी चौक पर काम शुरू हुआ है, बाकी पांच चौक-चौराहों पर निर्माण में हाथ भी नहीं लगा है, जबकि योजना को पूरी करने की पहली समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

चिहिन्त सभी छह चौराहों के सौंदर्यीकरण पर 5 करोड़ 17 लाख का एस्टिमेट तैयार कर पिछले वर्ष टेंडर निकाला गया था। वहीं अप्रैल-2021 में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से वर्क ऑर्डर जारी हो गया।

वर्क ऑर्डर के अनुसार 9 माह में काम खत्म कर देना था। बीते जनवरी माह में ही समय अवधि समाप्त हो गई। लेकिन अभी भी योजना की रफ्तार पूरी तरह से सुस्त पड़ी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से समय सीमा में विस्तार किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading