मुजफ्फरपुर के युवक की दीवानी हुई दिल्ली की गोरी , तोड़ी सारी हदे

प्यार में पागल प्रेमी और प्रेमिका किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। वे अपने इश्क को मुकम्मल करने लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। एक ऐसी ही खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां बिना जमाने की परवाह किए लड़की ने ऐसा कदम उठा लिया कि जब हकीकत सामने आई तो सबके होश उड़ गए।

दरअसल, दिल्ली की रहने वाली एक महिला मुजफ्फरपुर निवासी युवक के प्यार में इस तरह दीवानी हुई कि वह अपने पति को छोड़कर उसके पास रहने चली आई। मुजफ्फरपुर में युवती अपने प्रेमी के साथ एक किराए के मकान में रहने लगी। आसपास के लोगों को जब उसक हावभाव में बदलाव सा लगा तब जाकर पूरा माजरा सामने आया।

मालूम हो कि दिल्ली से गायब हुई महिला को दिल्ली वजीराबाद थाने की पुलिस ने मुजफ्फरपुर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके से बरामद की है। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है. हालांकि उसके साथ रहने वाले युवक को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। वहीं  दिल्ली पुलिस ने बताया कि कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में दिल्ली की रहने वाली महिला प्रेमी के साथ भागकर मुजफ्फरपुर आ गई थी। इसके बाद दोनों सादपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक ने उसकी गतिविधि संदिग्ध देख गत सप्ताह रेंज आईजी को आवेदन देकर शिकायत की थी।
इसके बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस यहां पहुंचकर महिला को बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति उसे बेचने की फिराक में था। इसकी भनक लगने के बाद वह प्रेमी के साथ यहां आ गई थी। वहीं दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन भी यहां पहुंच गए।  हालांकि महिला उनके साथ जाने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading