मुजफ्फरपुर। अधीक्षक मद्य निषेद्य मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में जिला एएलटीएफ टीम, संबंधित थाना और उत्पाद विभाग की टीम की ओर से दो
थाना क्षेत्रों से ड्रोन कैमरा की निगरानी में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे दियारा क्षेत्रों से अवैध चुलाई शराब पर का’र्रवाई की गई।
यहीं नहीं ड्रोन कैमरा की मदद से नदी के किनारे जमीन में गाड़ कर छिपाया गया कच्चा माल भी बरामद किया गया।
जिसे घ’टनास्थल पर जमीन से बाहर निकालने के क्रम में नष्ट किया गया। का’र्रवाई बोचहां थाना क्षेत्र के डढ़िया एवं अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में की गई। एक व्यक्ति की घ’टनास्थल से गिरफ्तारी की गई।




