मुजफ्फरपुर। शहर के एसकेएमसीएच में प्रथम काउंसलिंग के बाद अभी भी एमबीबीएस की 117 सीटें खाली रह गईं। सिर्फ तीन सीटों पर छात्रों में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया है।
नामांकन प्रभारी डा. विनोद कुमार के अनुसार एमबीबीएस की दूसरी काउंसलिंग इस महीने के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। उसके बाद जो छात्र आएंगे उनका नामांकन होगा।

पीजी में भी सात छात्रों ने दाखिला लिया है। कालेज में शिशु रोग विभाग में पीजी की तर्ज पर शुरू हो रहे डीएनबी (डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड) में भी दाखिला हुआ है।
इस कोर्स में दस सीटों पर दाखिला होना है, जिसमें एक छात्र ने दाखिला लिया है। जानकारी के अनुसार एमबीबीएस और पीजी में सत्र 2021-22 के लिए दाखिला लिया जा रहा है।
एसकेएमसीएच में पीजी में 18 सीट और डीएनबी में 16 सीट है। एसकेएमसीएच नामांकन प्रभारी डा.विनोद कुमार ने कहा कि नामांकन को लेकर दूसरी काउंसलिंग होगी। पहली काउंसलिंग के बाद रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है।

