मुजफ्फरपुर : क्यों दो वार्ड क्रियान्वयन समिति को भेजा नोटिस, जाने पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। मोतीपुर प्रखंड की महमदपुर महमदा पंचायत के दो वार्डो में गली-नाली पक्कीकरण योजना में पैसे निकासी के बाद भी कार्य नहीं कराए जाने के बाद वार्ड क्रियान्वयन समिति को नोटिस भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि पंचायत सरकार कार्यालय ने दोनों समितियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें योजना के लिए आवंटित राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए दो दिनों का समय दिया गया है।

राशि वापस नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही पंचायत के 15 वार्डो में हर घर नल का जल पहुंचाने की योजना पर हुए कार्य और उसपर खर्च राशि को लेकर वार्ड क्रियान्वयन समिति को नोटिस जारी किया गया है।

आवंटित राशि के खर्च के बाद कार्य उपयोगिता का प्रमाणपत्र मांगा है। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत में नल जल योजना में करोड़ों रुपये की निकासी हुई।

कार्य हुआ कि नहीं अबतक उसके संबंध में कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। मालूम हो कि मुखिया ने पंचायत के वार्ड 13 व आठ में सड़क निर्माण के नाम पर 15 लाख रुपये निकासी के बाद भी कार्य नहीं कराए जाने के मामले में जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading