बिहार : दरभंगा में एक महिला को वे’श्या बताते हुए तालिबानी अंदाज में सजा दी गई है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पश्चमी प्रखंड के पकाही झझरा पंचायत के छपकाही गांव में महिला को ता’लिबानी अंदाज में सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के सिर का बाल गांव के लोगों ने का’ट दिया है साथ ही चेहरे पर एक तरफ उजला दूसरे तरफ काला रंग से पेंट कर दिया है और उसे गांव की सड़कों पर घु’माया जा रहा है। इसके साथ ही गांव के युवक उसे गांव में घुमाने के दौरान लगातार अ’पमानित कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं।

महिला को लोग पहले गांव में घुमाते हैं फिर उसे गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया जाता है। यदि इस बीच कोई पूछता है कि क्या कसूर है तो युवक महिला को वे’श्या कह संबोधित करता है।

ये पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में डाल दिया जिसके बाद से ये काफी वायरल है।

पूरे मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई जिसमें इस कांड को दबा दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला उसी गांव की बहू है और उसको चरित्रहीन बताकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पूरे मामले में चौकीदार स्तर से लेकर थाना स्तर तक जानकारी होने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 