मुजफ्फरपुर। दो साल के लिए मड़वन पीएचसी शिफ्ट होगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल, मड़वन पीएचसी का नया भवन का निर्माण होना है।
इसके लिए बीएमआईसीएल को टेंडर स्वीकृत हो गया है। कार्य शुरू होने के लिए इस पीएचसी को शिफ्ट करने के लिए किसी एपीएचसी का चयन किया जा रहा है।
जब तक नया भवन का निर्माण नहीं हो जाता है तबतक पीएचसी दूसरे स्थान पर ही चलेगा। इसको ऐसे एपीएचसी में शिफ्ट होगा जहां से आम आदमी को परेशानी नहीं हो।




