मुजफ्फरपुर। शहर के जूरन छपरा रोड नंबर दो स्थित रामा मेमोरियल फाउंडेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्तदान करने वालों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
25 रक्त वीरों ने रक्तदान कर लोगों को जागरूक भी किया। शिविर का उद्घाटन प्रसिद्ध फीजिशियन डॉक्टर चंदन कुमार और पूर्व अधीक्षक सुनील शाही ने की।
मौके पर डॉक्टर स्मित शाही और डॉक्टर श्रुति कृति, समाजसेवी सर्वेश रंजन, फीजिकल डायरेक्टर रविशंकर कुमार, अतुल कुमार, संजीव चौधरी, गोपी मेहता मौजूद रहे।
रामा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक अंकित भारद्वाज ने दसवीं बार रक्तदान करते हुए बताया कि जरूरतमंदों के लिए हमेंशा रक्तदान करना चाहिए। इससे तीन लोगों की जान बचती है।





