GOPALGANJ : सड़क पार कर रहे तीन मजदूरों को स्कूली बस ने रौंदा…!!

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव के समीप एक स्कूली बस ने सड़क पार कर रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूली बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी छबीला यादव व छोटे लाल राम सहित तीन मजदूर शनिवार की सुबह अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे मुख्य पथ पर पहुंचे मनियारा गांव के समीप ही सामने से तेज गति से आ रही एक स्कूली बस ने रौंद दिया। छबीला यादव तथा छोटेलाल राम सहित तीनों मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उनकी हालत ¨चताजनक देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बस चालक के खिलाफ थाने में घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.