SUPAUL : विद्यालय में नहीं आए शिक्षक तो निराश होकर वापस लौट गए बच्चे..!!

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में शनिवार को 11:30 बजे तक किसी भी शिक्षक के नहीं आने के बाद विद्यालय के बच्चे निराश होकर वापस लौट गए।  बच्चों के लौटने पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके लिए विभागीय अधिकारी से कार्रवाई का अनुरोध किया है। विद्यालय के सामने उपस्थित कई अभिभावकों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में 4 शिक्षक नियुक्त हैं। विद्यालय में तकरीबन 300 की बच्चों का नामांकन है लेकिन उपस्थिति किसी भी दिन 50 को भी पार नहीं करता। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों की फर्जी उपस्थिति दिखाया करते हैं। विभागीय अधिकारी के शिथिल रवैया के कारण शिक्षकों में पठन-पाठन कार्य के प्रति समर्पण दिखाई नहीं देता है। कुछ अभिभावकों का कहना था कि विद्यालय की हालत इस तरह से खराब है कि वह सभी अपने बच्चों को दूर के विद्यालय में भेजने लगे हैं। ऐसे अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय की हालात को लेकर बार-बार विभागीय अधिकारी को सूचना दी जाती है लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है। इस कारण विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अपने मनमर्जी आते हैं और चले जाते हैं।

विद्यालय के बच्चों तथा अभिभावकों के शिकायत को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार से संपर्क किया। उन्होंने मोबाइल पर बताया कि उच्च विद्यालय की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी। यहां यह बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के कुछ ऐसे विद्यालय हैं जिनके शिक्षक दूर-दूर जगहों में रहते हो और वहां से पढ़ाने के लिए नहीं आते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.