थानेदार वायरल वीडियो : श’राब-श’बाब और सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई”

सहरसा जिला के एक थानेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सहरसा जिला के ही एक थानेदार जयशंकर प्रसाद का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में थानाध्यक्ष एक बार बाला के साथ डांस करते नजर आ हैं। पास में एक बो’तल भी रखी हुई है जो दिखने में श’राब की बोतल जैसी लग रही है। वहीं एसपी लिपि सिंह ने थानेदार को स’स्पेंड कर दिया है।

गुजरात में शराब पीने के परमिट के लिए सरकार ने बदले नियम-कानून - gujarat  liquor permit government rules regulation atrc - AajTak

”सात समंदर पर मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी” इस गाने का जिक्र किसी फिल्मी स्टोरी के लिए नहीं किया जा रहा है। बल्कि ये वो गाना है जो एक वायरल वीडियो में बज रहा है। वीडियो भी कोई आम नहीं, बल्कि सहरसा जिले के एक थानेदार का बताया जा रहा है। थानेदार साहेब बार बाला के साथ थिरक रहे हैं। सामने एक बो’तल रखी है जो श’राब की बोतल जैसी लग रही है और बाहर निकल रहा है तो बस वह संदेश, जो वर्दी वाले साहेब पूर्ण श’राबबंदी के दौरान देना चाह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बार बाला के साथ थिरक रहे साहेब सदर थाना के थानेदार जयशंकर प्रसाद बताये जा रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे पर भी सवाल उठने शुरू हो गये। जिनके ऊपर विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी वहीं श’राब और श’बाब के न’शे में मस्त होकर झूमते दिख रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने इस मामले को देखा। मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी ने अब का’र्रवाई भी कर दी है। थानेदार जयशंकर प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित किया और कहा कि कर्तव्यहीनता और अनुसाशनहीनता की सीमा को पार कर ये काम किया गया है। हम लोग श’राबबंदी कानून को खुद विराम लगाते है जबकि उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा है। थानेदार को सस्पेंड करने के बाद विभागीय प्रोसिडिंग चलाने की बात कही गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading