समस्तीपुर। शहर के बंगाली टोला स्थित कार्यालय में जिला किसान सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला किसान सभा के अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र ने की।
इस दौरान सदस्यों ने सदस्यता शाखा अंचल कमेटियों के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसका मकसद किसान सभा को कार्यशील और मजबूत बनाने के साथ ही संगठित करना है।
बैठक में सभी अंचलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। साथ ही अध्यक्ष जिला मंत्री को अधिक कार्यशील एवं तत्पर करने के प्रस्ताव लिए गए। सदस्यों ने आगामी 7 मार्च को जिला खेत मजदूर यूनियन की ओर से प्र’दर्शन करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर किसान सभा जिला मंत्री राम रतन सिंह राकेश, खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव अनिल प्रसाद व जिला प्रभारी सुरेंद्र नारायण सिंह लालन मौजूद थे।


