मुजफ्फरपुर : मैदान की जगह मोबाइल में खेल रही की ब्यूटी गर्ल

मुजफ्फरपुर। शहर के सबसे बड़े ब्यूटी पार्लर में जब से ब्यूटी गर्ल को जॉब मिली है, स्वयं ब्यूटी क्वीन हो गई हैं। ब्यूटी गर्ल पहले खेल मैदान की शान थी।

खेल मैदान में जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। पढ़ाई पूरी कर अपनी अब परिवार की मदद के लिए नौकरी कर रही हैं, लेकिन पार्लर की नौकरी मिलते ही मैदान को छोड़ मोबाइल थाम लिया है।

वह दिन भर मोबाइल से खेलते नजर आती हैं। अपना वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर कर रही हैं। घर पर भी मोबाइल एवं वीडियो तैयार करने में लगी रहती हैं।

दिनभर में एक या दो नहीं एक दर्जन वीडियो इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शेयर कर रही हैं। ब्यूटी गर्ल का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। लोग जमकर लाइक कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.