मुजफ्फरपुर : फैक्ट्री कर्मी की सं’दिग्ध परिस्थिति में मौ’त

मुजफ्फरपुर । बेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी की सं’दिग्ध परिस्थितियों में मौ’त हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेला इमली चौक इलाके के बबलू कुमार के रूप में हुई है।

वह इलाके के एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने मौके से उसकी बाइक भी ज’ब्त की है। लोगों में चर्चा है कि युवक के सिर में गो’ली लगी है। कहा जा रहा कि उसकी गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि श’व को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के सही कारण का पता चलेगा।

युवक के सिर में गंभीर जख्म है। इसलिए अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, मगर जिस तरीके से सिर फटा हुआ है। उससे कई तरह की आशंका उत्पन्न हो रही है।

बताया गया कि गुरुवार की शाम बेला फेज वन इलाके में सड़क किनारे खू’न से ल’थपथ एक युवक गिरा था। सूचना के बाद बेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

त्वरित उसे पुलिस की गश्ती वाहन से सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत देख उसे ब्रहमपुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। दूसरी ओर घ’टना को लेकर मृ’तक के स्वजनों का बयान द’र्ज करने की कवायद में पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.