बिहार : इस दिन किया किया जाएगा वार्षिक बजट पेश, जानें….

बिहार : विधानसभा की कार्यवाही आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक के संबोधन से हुई। उसके बाद सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण हुआ।

विधान सभा की बैठक में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। विधानसभा में आज शोक प्रकाश में कई दिवंगत सदस्यों को सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ साथ सुर कोकिला लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई।

सदन की कार्यवाही सोमवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई होई। विधानसभा में 28 फरवरी को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। जिसमे  डिप्टी सीएम व सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद अपना दूसरा बजट पेश करेंगे।

28 फरवरी को सदन में प्रश्नोत्तर काल के साथ फिर से बैठक शुरू होगी। उसके बाद विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और उस पर चर्चा शुरू होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading