पटना : घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के भीखाचक इलाके का है जहाँ गुरुवार की रात सड़क किनारे खड़ी एक ला’वारिश बस की सूचना पर गर्दनीबाग की पुलिस ने जांच किया।

बस के अंदर बारीकी से जांच में दोनों तरफ के सीट के बीच बने आने जाने वाले जगह पर तहखाना बनाकर 94 कार्टून पंजाब निर्मित अंग्रेजी श’राब को छु’पाकर रखा गया था।

हालांकि पुलिस अब इस बस के मालिक को ढूंढ रही है। अ’वैध अंग्रेजी श’राब और बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सू’चना के आधार पर का’र्रवाई हुई है।

पकड़ा गया श’राब कपूरथला पंजाब निर्मित है। बहरहाल पुलिस अब त’स्कर और बस के मालिक का पता लगाने में जु’ट गई है।


