पटना : तीसरी लहार खत्म होने से बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या

तीसरी लहर खत्म होने से पटना से आने जाने वाले हवाई यात्री दोगुने हो गये हैं। तीसरी लहर के दौरान सोमवार से शुक्रवार तक आने जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या ढाई से तीन हजार के बीच हुआ करती थी।

अब उड़ेंगे बिना पायलट के हवाई जहाज

शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टी के दिनों को इनकी संख्या बढ़कर पांच-छह हजार तक पहुंचती थी। वह अब बढ़कर हर दिन 12 हजार के आसपास रह रही हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ने का स्पष्ट असर विमानों के परिचालन पर दिखता है।  अक्यूपेंसी रेट अधिक होने के कारण अब यात्रियों की कमी के कारण विमानों को रद्द करने और दो या तीन फ्लाइटों के यात्रियों को एक ही विमान से रीशेडयूल कर भेजने का चलन खत्म हो गया है।

इससे रद्द होने वाले विमानों की संख्या घट गयी है और परिचालित होने वाले विमानों की संख्या 30-32 से बढ़कर 40 तक पहुंच चुकी है।  इससे कैंसिलेसन से यात्रियों को होने वाली परेशानी घटी है।

पटना में  शुक्रवार को चार विमान रद्द रहे, जबकि 11 विमान देर से उड़े। गो फर्स्ट की जी8 168, जी8 150, जी8 198 व जी8 165 दिल्ली की विमान रद्द रही। वहीं देर से उड़ने वाले विमान में गो फर्स्ट की जी8 874 व 873 बेंगलुरु,

जी8 273 व 274 बेंगलुरु, जी8 131 दिल्ली, जी8 229 दिल्ली, स्पाइसजेट की एसजी 756 पुणे, एसजी 391 अहमदाबाद,एसजी 392 मुंबई, इंडिगो की 6इ 6276 व 6277 लखनऊ वाले विमान शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.