महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश के खि’लाफ के’स

महाराष्ट्र। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खि’लाफ प्रा’थमिकी द’र्ज की गयी है।

यह प्रा’थमिकी मुंबई की मालवणी पुलिस ने दर्ज की। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आ’रोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म और ह’त्या की गयी थी,

लेकिन सालियान के माता-पिता ने इससे इनकार किया था. इधर, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने कहा कि उसने पुलिस से दिशा सालियान की मौ’त के बारे में भ्रामक सूचना फैला रहे सोशल मीडिया आकउंट को बंद करने और

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नीतेश राणे के खि’लाफ का’र्रवाई करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता नारायण राणे ने जून 2020 में सालियान की मौ’त की परिस्थितियों पर सवाल उठाया था।

आयोग की अध्यक्ष रूपाली चकणकर ने कई ट्वीट कर कहा कि मालवणी पुलिस (मुंबई में) ने आयोग को बताया है कि सालियान के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खु’लासा हुआ है कि न तो उनके साथ दु’ष्कर्म हुआ था और न ही वह ग’र्भवती थीं।

सालियान के माता-पिता ने आयोग से बेटी की मौ’त के बाद उसके च’रित्र के हो रहे कथित हनन को लेकर शिकायत की थी। गौरतलब है कि सालियान ने सुशांत सिंह राजपूत द्वारा बांद्रा उपनगर स्थित अपार्टमेंट कथित तौर पर

फां’सी लगाने के छह दिन पहले आठ जून 2020 को मलाड की एक बहुमंजिला इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर आ’त्मह’त्या कर ली थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading