BEGUSARAI : बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

BEGUSARAI:  बेगूसराय पुलिस ने छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था.बाईक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई और इस गिरोह के कारनामों पर नजर रखी गई. सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना की सहायता से पुलिस को सफलती हाथ लगी. बाईक चोर को पकड़ने के बाद लगातार पूछताछ और छापेमारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया. एसपी अवकाश कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी और अभियान के नेतृत्व में टाम का गठन किया और भारी मात्रा में पुलिस दल ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर 4 चोर को गिरफ्तार किया.

छापेमारी में पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ एक देशी कट्टा,एक देशी पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस बरामद किए.टिंकू कुमार, सौरभ कुमार, गोलू कुमार और गिरीराज कुमार को पुलिस ने पकड़ा है. इसे पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा सकता है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.